बिहार भूमि सर्वे हेतु ऑनलाइन प्रपत्र- 2 समर्पित करें

Facebook
WhatsApp
Telegram

बिहार भूमि सर्वे / सर्वेक्षण बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत निदेशालय, भू-अभिलेख एवं परिमाप (DLRS) के द्वारा चलाया गया एक अभियान है , जिसमे बिहार के भूमि रिकॉर्ड को आधुनिक , पारदर्शी और शुलभ बनाने के लिए चलाया गया है , जिसका मुख्य उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता , विवादों का समाधान , कुशल भूमि प्रबंधन इत्यादि है |

भूमि सर्वे हेतु प्रपत्र- 2 समर्पित करें Click Here

बिहार भूमि सर्वे हेतु ऑनलाइन करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज को आवयश्कता होगी , जो निम्लिखित है –

  • प्रपत्र -2 फॉर्म
  • वन्श्वाली ( प्रपत्र – 3 (1) )
  • राजस्व रसीद
  • जमीन सम्बन्धी दस्तावेज जैसे- केवाला / डीड / बटवारा / दान-पत्र इत्यादि
  • आधार कार्ड
  • ईमेल -आईडी
  • मोबाइल नंबर

बिहार भूमि सर्वे हेतु ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है | आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के आसानी से इसका लाभ उठा सकते है | इसके लिए आप निचे दिए गए चरणों का प्रयोग कर सकते है |

  • उसके बाद आप अपने “जिला ” का चयन करें और “GO” बटन पर क्लिक करें |
  • अब आपके सामने “(रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र) 2 & 3(1)” भरने हेतु आवेदन फॉर्म खुल जाएगी , जिसमे सभी जानकारी सही- सही भरेंगे |
  • इसमें आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी
    1. आवेदक का नाम (जिनके नाम से सर्वे होना है )
    2. State- Bihar
    3. District/ जिला
    4. आवेदक का मोबाइल नंबर
    5. आवेदक का आधार नंबर
    6. आवेदक का ईमेल- आईडी (यदि उपलब्ध हो तो अन्यथा इसे Skip कर सकते है )
  • सभी जानकारी भरने के उपरांत “Verify Mobile” पर क्लिक करना है |
  • अब आपके रजिस्टर Mobile Number पर OTP गया होगा , उसको Fill कर Verify करें |
  • अब आपके सामने अपने जमीन की विवरणी भरने का ऑप्शन खुल जायगा |
  • इसमें आपको निम्लिखित जानकारी भरनी होगी
    1. अपने “जिला ” का चयन करें |
    2. अपने “अंचल ” का चयन करें |
    3. उसके बाद आप अपने “मौजा ” का चयन करें |
    4. उसके बाद आप अपने ” शिविर कैंप ” का चयन करें |
    5. उसके बाद अपना “खाता संख्या” भरें |
    6. उसके बाद अपना “खेसरा संख्या” भरें |
    7. उसके बाद ” Holder Name ” भरें |
  • अब Add More Holders पर क्लिक करें |
  • अगर एक से अधिक खेसरा है , तो पुनः खाता संख्या , खेसरा संख्या , Holder Name भरकर ” Add More Holders” पर दुबारा क्लिक करें |
  • उसके बाद स्कैन किया हुआ डॉक्यूमेंट अपलोड करें | (Under 3MB) |
  • उसके बाद “Save” बटन पर क्लिक करें | उसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और आपको इसकी रसीद भी मिल जाएगी, जिसमे आपके आवेदन का Reference Id होगा , जिसे आपको सुरक्षित रख लेना चाहिए।
Check StatusClick Here
Check Shivir StatusClick Here

Leave a Comment